Blog
मूलांक 4
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 4,13,22,या 31 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 4 होगा ।
मूलांक 4 :- मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है । अनुशासन, योजना और मजबूत नींव बनाने का वर्ष रहेगा । इस वर्ष की ऊर्जा आपके व्यवस्थित स्वभाव में नई गति लाएगी । जिससे आप साहसिक फैसले लेने, गंभीर पहल करने और ध्यान से योजना बनाने के लिए प्रेरित होंगे । लंबी अवधि के लक्ष्यों और योजनाओं पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा । स्थिरता केवल लगातार मेहनत से मिलेगी । पारिवारिक और प्रोफेशनल मामलों में आपका ध्यान अधिक लगेगा । सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपने प्रयास और समय के बीच संतुलन बना पाते हैं या नहीं । कठिन परिस्थितियों में मन स्थिति को संभालें । यह वर्ष धैर्य, संगठन और रणनीतिक सोच में महारत हासिल करने का समय है । यह कर्म प्रधान वर्ष है- जो मेहनत करेंगे, उसका फल निश्चित रूप से मिलेगा । इसलिए किसी भी काम में जल्दबाजी न करें ।
व्यक्तिगत :- आप अपनी ऊर्जा को रचनात्मक और व्यवस्थित कार्यों में लगाएं । राहु के प्रभाव के चलते आपके जीवन में उलझाव या भटकाव होते रहते हैं । अंक 4 को शीघ्रता से आगे बढ़ाने वाला अंक माना गया है, तेजी के साथ तरक्की देने वाला अंक कहा गया है । इस कारण से आपके जीवन में अचानक से भी कई उपलब्धियां मिलने के मौके मिलेंगे । अंक 4 अक्सर गलत संगति में ले जाने की कोशिश करता है । ऐसे में आपको अपनी संगति पर खास ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी । अच्छे लोगों के साथ रहेंगे, अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे तो निसंदेह आप बहुत अच्छा कर सकेंगे ।
रिश्ते :- रिश्तो में स्थिरता और आपसी समझ बढ़ेगी । आप स्वाभाविक रूप से परिवार के भीतर नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे, जो समस्याओं को सुलझाने और सभी को एक साथ जोड़े रखने में मदद करेंगी । कभी-कभी होने वाले असहमतियों के बावजूद, विवाहित जीवन दिनचर्या और स्थिरता से मजबूत होगा । आप अपने साथी के साथ मिलकर भवष्यि की योजनाएं बनाएंगे । यदि आप अविवाहित हैं, तो आपको एक जीवन साथी मिल सकता है । इस वर्ष बने रिश्ते लंबे समय तक चल सकते हैं । आप बड़ों को मार्गदर्शन और छोटे परिवार के सदस्यों के लिए सलाह और समर्थन का स्त्रोत बनेंगे । भाई-बहनों के साथ जिम्मेदारियाँ साझा करने से गहरे भावनात्मक संबंध बनाने के अवसर पैदा होंगे । व्यवहारिकता के साथ भावनाओं को संतुलित करना और अपने मूल सिद्धांतों को बनाए रखते हुए समझौता करना सिखाएगा । इस वर्ष रिश्तों में धैर्य और समझदारी दिखाना आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी ।
कैरियर और आर्थिक स्थिति : - काम में फोकस और स्थिरता आएगी । मूलांक 4 वाले लोगों के लिए कैरियर में प्रगति, अचानक सफलताओं के बजाय लगातार प्रयास करने से मिलेगी । यह वर्ष आपके लिए स्थिरता और प्रगति का हो सकता है । डिजिटल, क्रिएटिव और इंटरनेशनल काम में ग्रोथ हो सकती है । एक दिशा चुनकर उस पर टिके रहें, बार बार मांइड बदलने की आदत मुश्किल खड़ी कर सकती है । पैसा आएंगे,खर्च भी बढ़ेगे, अनावश्यक और फालतू खर्च रोकना जरूरी होगा । धैर्य, अनुशासन और सावधानीपूर्वक योजना ही स्थायी सफलता और वित्तीय स्थिरता की कुंजी होगी । यदि आप केद्रित बने रहते हैं तो प्रमोशन, मान्यता या नई जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकते हैं । व्यवसाय में धीमी लेकिन टिकाऊ वृद्धि का अनुभव करेंगे । विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और दीर्घकालिक प्रोजेक्ट्स में । इंजीनियरिंग, प्रशासन, कानून, रियल स्टेट या डिजिटल वित्त में मजबूत अवसर पाएंगे । सफल पार्टनर्स के साथ सहयोग से फायदा होगा, शॉर्टकट या जोखिम भरे रिश्तों से बचें । अप्रत्याशित खर्चों का सामना कर सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक वित्तीय योजना आपको ट्रेक पर बने रहने में मदद करेगी । एक विस्तृत बजट बनाए रखने और सट्टा निवेश से बचकर अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगे । इस वर्ष धैर्य दृढ़ता, अनुशासन और लगातार प्रयासों को इनाम देगा । जिससे आपके कैरियर में वृद्धि और वित्तीय सुरक्षा दोनों मिलेंगे । जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएँ ।
शिक्षा :- मूलांक 4 वाले विद्यार्थियों को मजबूत फोकस अनुशासित शिक्षा और स्थिर शैक्षणिक विकास का अनुभव होगा । धैर्य और लगातार अध्ययन और प्रतिस्पर्धी लक्ष्यों में स्थायी सफलता प्राप्त करने की कुंजी होगी । प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रोफेशनल प्रमाणपत्रों के लिए प्रयास की आवश्यकता होगी, अनुशासन ही सफलता दिलाएगा । तकनीकी शिक्षा, कानून, या वित से संबंधित विषयों में स्थिर प्रगति पाएंगे । आत्मविश्वास और गुरूओं के मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे । विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी । यदि आप टालमटोल करते हैं जो अवसर चूक सकते हैं, इसलिए इन आदतों से बचें । इस वर्ष आपका धीमी और स्थिर प्रयास ही लंबे समय तक चलने वाली शैक्षिक सफलता का सबसे अच्छा मार्ग है ।
स्वास्थ्य :- तनाव बढ़ सकता है, इसे बचें । स्वास्थ्य पर ध्यान दें और आपको दैनिक दिनचर्या सुधारना जरूरी है । श्वास और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं, रक्त की कमी, उच्च रक्तचाप, आंखों से संबंधित समस्याएं, पैर की चोट, मानसिक विकार, अनिद्रा और तनाव जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है ।
शुभ और अशुभ संकेत :-
शुभ रंग :- नीला और ग्रे अशुभ रंग :- चमकीले रंग
शुभ दिन :- शनिवार अशुभ दिन :- बुधवार
शुभ दिशा :- दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम अशुभ दिशा :- उत्तर-पूर्व
शुभ अंक :- 4 और 8 अशुभ अंक :- 9
उपाय :-
• नियमित रूप से मजदूरों या श्रमिकों को भोजन करवाएं ।
• शनिवार को जरूरतमंदों को नीले या ग्रे रंग के कपड़े दान करें ।
• अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रोजाना घी का दीपक जलाएं ।




