Blog
मूलांक 3
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 3,12,21,या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होगा ।
मूलांक 3 :- मूलांक 3 वालों का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । मूलांक 3 वाले लोगों के लिए रचनात्मक, संचार और विकास का वर्ष रहेगा । इस वर्ष आप दूसरों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन देने की क्षमता भी बढ़ेगी । ऐसे अनेक मौके आएंगे जब आपकी आवाज सुनी जाएगी और आपका प्रभाव महसूस किया जाएगा । ध्यान रखें कि अपनी ऊर्जा को कई दिशाओं में बिखरने न दें । कभी-कभी आपका उत्साह आपको अधिक जिम्मेदारियाँ लेने के लिए प्रेरित कर सकता है । इसलिए भावनात्मक समझदारी और अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा । शिक्षक, मार्गदर्शक और आध्यात्मिक गुरू भी आपके विकास में मदद करेंगे और सही दिशा दिखाएंगे । आपके लिए रचनात्मक और संचार का वर्ष होगा जो नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी पर्सनल व प्रोफेशनल प्रगति मे सहायक होगा ।
व्यक्तिगत :- नेतृत्व की भूमिका संभाल सकते हैं । विनम्र रहें, अहंकार के कारण विवाद हो सकते हैं । करूणामय, कल्पनाशील, रचनात्मक, हंसमुख और आशावादी जैसे गुण मूलांक 3 में देखने को मिलते हैं । बृहस्पति ग्रह बहुत ही अनुभवी तथा ज्ञानी ग्रह माने गए हैं । ऐसे में अंक 3 का प्रभाव होने के चलते आप भी अनुभवी और ज्ञानी व्यक्ति हो सकते हैं । आप न केवल सीखने पर यकीन रखते हैं बल्कि आपको सिखाना भी अच्छा लगता है । विषयों को समझ करके दूसरों को समझाना आपको पसंद होगा । अनुशासन के अंदर रहकर काम करना अच्छा लगता है । योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको अच्छा लगता है। आप हर एक परिस्थिति में अपनी योग्यता और अनुभव के चलते काम कर सकते हैं और प्रसन्न रह सकते हैं । आपको हंसी मजाक पसंद है, लेकिन मजाक में अमर्यादित बात हो जाए यह आपको अच्छा नहीं लगता । आप स्वभाव से धार्मिक व्यक्ति हो सकते हैं । दान, पुण्य, धार्मिक यात्राएं तथा धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ना आपको पसंद हो सकता है ।
रिश्ते :- मूलांक 3 वाले लोगों के निजी जीवन में संबंध अधिक जीवंत खुलकर बातचीत वाले और भावनात्मक रूप से अभिव्यक्तिपूर्ण रहेंगे । आपकी भावनाओं की स्पष्टता सकारात्मकता को आकर्षित करेगी और प्रियजनों के साथ गहरे संबंध बनेंगे । अपने रिश्तों में अधिक खुशी और भावनात्मक अभिव्यक्ति, जिससे रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा आएगी । वैवाहिक जीवन में नए उत्साह का अनुभव, यात्रा, उत्सव और रचनात्मक गतिविघियों के माध्यम से खुशियाँ बढ़ेगी । यदि आप अविवाहित है तो किसी आकर्षक, बुद्धिमान या आध्यात्मिक रूचि वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो नए रोमांचक रिश्तों की शुरूआत करेगा । पारिवारिक जीवन अधिक जीवंत और खुशहाल रहेगा । भाई-बहन के रिश्ते विशेष रूप् से महत्वपूर्ण होंगे, जहाँ विचार साझा करने और सहयोग करने का अवसर मिलेगा ।
सावधानी रखें कि बात करते समय तीखी या कटु भाषा का प्रयोग न करें, गलतफहमियाँ न हो । भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए दूसरों की बात ध्यान से सुनें और बातचीत में वर्चस्व दिखाने की इच्छा से बचें । आपके संबंध तब अधिक सामंजस्यपूर्ण रहेंगे जब आप अपनी अभिव्यक्ति को धैर्य और संवेदनशीलता के साथ संतुलित करेंगे ।
कैरियर और आर्थिक स्थिति : - कैरियर में उन्नति और नए अवसर मिलेंगे । आप दूसरों को प्रेरित करेंगे । इस वर्ष वित्तीय वृद्धि लेकर आ सकता है । नेतृत्व, प्रमोशन और स्वतंत्र व्यवसाय के अवसर अनुकूल होंगे । मान-सम्मान और सराहना मिलेगी । वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और आपको अधिक जिम्मेदारियाँ सौंपेंगे । सहयोगी आपसे मार्गदर्शन लेने आएंगे और अपने क्षेत्र में आपको उदाहरण के रूप में मानेंगे । उद्यमियों और व्यवसाय मालिकों के लिए बाजारों में विस्तार और मान्यता प्राप्त करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे । यदि आप अनावश्यक खर्चों से बचेंगे, तो वित्तीय स्थिरता और वृद्धि बनी रहेगी । घर, यात्रा, विलासिता और पर्सनल सुख-सुविधाओं से जुड़े खर्च भी आ सकते हैं, स्पष्ट वित्तीय योजना बनाए रखना आवश्यक है । लंबी अवधि के निवेश या संपत्ति में निवेश लाभकारी रहेगा, लेकिन जोखिम भरी सट्टेबाजी से बचें । रचनात्मक क्षेत्रों, राजनीति या प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों में विशेष फलदायी होगा ।
वर्ष 2026 में वित्तीय सफलता अनुशासित कार्य और बुद्धिमानी से लिए गए निर्णयों के माध्यम से ही मिलेगी, शॉर्टकट से लाभ नहीं होगा ।
शिक्षा :- मूलांक 3 के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक क्षेत्र में वृद्धि और नए अवसर देखने को मिलेंगे । इस वर्ष आपके रचनात्मक विचारों और बौद्धिक उत्सुकता को प्रोत्साहित करेगा । इस वर्ष आप दर्शन, साहित्य, कानून प्रबंधन और अध्यात्म जैसे विषयों की ओर आकर्षित हो सकते हैं । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर योजना और आत्मविश्वास आपके लिए लाभकारी रहेगा । रचनात्मक क्षेत्र कलस, अभिव्यक्ति या भाषण के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है । उच्च शिक्षा के अवसर विदेशों में भी मिल सकते हैं, इस प्रक्रिया को पूरा करने में धैर्य रखना जरूरी होगा । सामाजिक जीवन या मनोरंजन की तरफ ध्यान भटकने का खतरा रहेगा, इसलिए अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण है । शिक्षकों और मार्गदर्शकों की सलाह पर भरोसा करें और उनकी प्रतिक्रिया को खुले मन से स्वीकार करें । समूह में पढ़ाई या अध्ययन मंडलों से लाभ मिलेगा, साझा विचार सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं । शिक्षा का फल उन्ही विद्यार्थियों को मिलेगा, जो अनुशासन और ध्यान का संतुलन बनाए रखेंगे ।
स्वास्थ्य :- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एनर्जी हाई रहेगी । अपच, त्वचा संबंधी समस्याएं, कब्ज, मुंह के छाले, सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है । खानपान पर ध्यान देना से बेहतर परिणाम मिलेंगे । ध्यान और सूर्य नमस्कार जरूरी ।
शुभ और अशुभ संकेत :-
शुभ रंग :- पीला और केसरिया अशुभ रंग :- काला
शुभ दिन :- गुरूवार अशुभ दिन :- बुधवार
शुभ दिशा :- उत्तर- पूर्व अशुभ दिशा :- दक्षिण-पश्चिम
शुभ अंक :- 3 और 6 अशुभ अंक :- 4 और 8
उपाय :-
• प्रत्येक गुरूवार को ऊँ बृहस्पतये नमः मंत्र का जप करें और हल्दी, केले या पीले वस्त्र का दान करें ।
• श्री मद भगवद गीता जैसे आध्यात्मिक ग्रंथ पढ़े या सुनें प्रेरणा के लिए ।
• अपने पास पीला कपड़ा या रूमाल रखें सहायक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए ।




