Blog
मूलांक 9
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 9,18 या 27 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 9 होगा ।
मूलांक 9 :- मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है । नए अवसर और उच्च उद्देश्य की प्राप्ति का समय रहेगा । नई शुरूआत को प्रोत्साहित करती है, जिससे यह पर्सनल ग्रोथ आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन में पुनर्गठन के लिए महत्वपूर्ण वर्ष बन सकता है । जल्दबाजी और क्रोध से बचने का प्रयास करे तो अच्छा रहेगा । इस वर्ष आपको किसी महत्वपूर्ण काम को करने की जवाबदारी प्राप्त हो सकती है । जिससे आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी । अंहकार जिद् और जिद्दी स्वभाव को नियंत्रण करने की आवश्यकता है , नहीं तो यह समस्या उत्पन्न कर सकती है ।
व्यक्तिगत :- मंगल के प्रभाव के कारण आप साहसी व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे । आप अधिकतर मामलों में कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं । कभी-कभी स्वभाव में धैर्य की कमी भी देखने को मिल सकती है । अर्थात् आप जल्दबाज भी हो सकते हैं । आपके स्वभाव में क्रोध या आवेश तुलनात्मक रूप से अधिक देखने को मिल सकता है । आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में भाग लेने की इच्छा रखते हैं । आप इन कारणों से आपके कई प्रतिस्पर्धी या शत्रु भी हो सकते हैं । सामान्य तौर पर आप धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति हैं । आपको दान पुण्य जैसे कार्य अच्छे लगते हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी कई बार आपको प्रैक्टिकल बातों का समर्थन करते हुए देखा जा सकता है ।
रिश्ते :- मूलांक 9 के लिए इस वर्ष प्रेम और दाम्पत्य जीवन में उत्साह रहेगा । यह एक नई शुरूआत का वर्ष है । यदि आप अविवाहित हैं तो नया रिश्ता शुरू होगा यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो आपकी लव मैरिज हो सकती है । अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें । जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुने और उनकी भावनाओं का सम्मान करें नहीं तो विवाद हो सकता है ।
कैरियर और आर्थिक स्थिति : - नया व्यापार शुरू करने या नौकरी में प्रमोशन पाने के प्रबल योग हैं । पदोन्नति, नेतृत्वकारी भूमिकाएं प्राप्त होने की सम्भावना है । नया व्यापार शुरू करने या विस्तार करने का सही समय है । प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के अवसर मिलेंगे । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अनावश्यक खर्च से बचें । इस वर्ष आपको काम के सन्दर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है । जो आपके लिए लाभकारी रहेगी । आर्मी, पुलिस और ऊर्जा, खेल चिकित्सक, राजनीति, प्रशासन या व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा । आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है ।
शिक्षा :- मूलांक 9 के विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के संभावना हैं । आपको अपनी पढ़ाई और मेहनत को एक ऊँचे लक्ष्य के साथ जोड़ने का मौका देगा, ताकि आप न सिर्फ स्वयं आगे बढ़े बल्कि समाज पर भी अच्छा असर डाल सकें । सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप लगातार मेहनत करें और अपने लक्ष्य को एक बड़ी सोच के साथ जोड़े, तो वर्ष में आपको पढ़ाई और व्यक्तिगत जीवन दोनो में शानदार प्रगति मिलेगी ।
स्वास्थ्य :- मूलांक 9 वालों का स्वास्थ के प्रति सचेत रहना है । काम के दबाव के कारण आपको मानसिक और शारीरिक तनाव का अनुभव हो सकता हैं । हृदय संबंधी समस्याएं, रक्त संचार संबंधी समस्याएं और कमजोर दृष्टि की समस्या आ सकती है । सेहत का ध्यान रखें । हृदय से संबंधित समस्या वाले लोगों को अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना होगा ।
शुभ और अशुभ संकेत :-
शुभ रंग :- लाल, नारंगी और सुनहरा अशुभ रंग :- काला और ग्रे
शुभ दिन :- रविवार और मंगलवार अशुभ दिन :- बुधवार
शुभ दिशा :- पूर्व और उत्तर-पूर्व अशुभ दिशा :- दक्षिण-पश्चिम
शुभ अंक :- 9 अशुभ अंक :- 8
उपाय :-
• रविवार को जरूरतमंदों को लाल या पीले वस्त्र, अनाज या फल दान करें ।
• सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन ऊँ नमः शिवाय का जप करें ।
• अपने घर और कार्यक्षेत्र को स्वच्छ और ऊर्जावान रखें ।




