Blog
मूलांक 1
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 1,10,19, या 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 1 होगा ।
मूलांक 1- अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है ।
इस वर्ष मूलांक 1 वाले जातकों के लिए विशेष अवसर और नई ऊर्जा मिलेगी । इस वर्ष की ऊर्जा मूलांक 1 की दोहरी शक्ति लेकर आएगी, जिससे आप नेतृत्व क्षमता, आत्म-अभिव्यक्ति में सुधार और नई शुरूआत करने के लिए प्रेरित होंगे । आपके आत्म-विश्वास, स्वतंत्रता और अलग दिखने की क्षमता के कारण आपको लोगों की नजर में लाएगा । नई शुरूआत, साहसिक कदम उठाने और नए लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा भी मिलेगी । कभी-कभी अधीरता और अहंकार की प्रवृत्तियां भी देखने को मिल सकती है ।
यह वर्ष मूलांक 1 वाले जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है । आप अपने दीर्घकालिक सफलता के प्रयास कर सकते हैं । और नए मुकाम को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं । आपको अधिकारियों, मार्गदर्शकों और प्रभावशाली लोगों से पहचान और सराहना मिलने की संभावना है । इन अवसरों के साथ धैर्य और विनम्रता सीखना भी जरूरी होगा । अन्यथा आपको अनावश्यक तनाव भी मिल सकता है ।
व्यक्तिगत :- आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप बाधाओं को पार करेंगे । आप स्वाभिमानी स्वभाव के हो सकते हैं । सूर्य के प्रभाव के चलते स्वभाव में थोड़ा सा गुस्सा अन्य लोगों की तुलना में अधिक रह सकता है । यानी कि आप स्वाभिमानी व्यक्ति हैं यदि किसी कारणवश आप दूसरों को अभिमानी नजर आते हैं, तो आपको उस पर काम करके स्वयं को स्वाभिमानी सिद्ध करते रहना चाहिए। बेवजह के गुस्से और अहंकार से बचना है । आपके भीतर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता विद्यमान रहती है ।
रिश्ते :- मूलांक 1 वाले लोगों के लिए रिश्तों और परिवार में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा । कभी-कभी आप अपने रिश्तों पर अधिक नियंत्रण रखने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे परिवार या जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है । इस वर्ष की सबसे बड़ी सीख यह है कि नेतृत्व, प्रेम और समझदारी से करना चाहिए ।
प्रेम जीवन में रोमांचक रहेगा । अहंकार को बीच में न आने दें । विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी में संवेदनशीलता और भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता महसूस हो सकती है । परिवार बढा़ने की योजना अनुकूल रहेंगी । अविवाहित लोगों के लिए यह वर्ष किसी अलग पृष्ठभूमि के व्यक्ति से मिलने के अच्छे अवसर प्रदान कर सकता है । परिवारिक मेलजोल में अक्सर आपको फैसले लेने वाले की भूमिका निभानी पड़ सकती है । इस जिम्मेदारी को धैर्य और संयम से निभाएँ । माता-पिता और बुजुर्ग लोग आप पर विश्वास करेंगे और आपको सहारा मानेंगे । घर के छोटे-मोटे मतभेद को शांतिपूर्वक हल करने का प्रयास करें, ताकि रिश्तों में मजबूती बनी रहे ।
इस वर्ष आपको अपने रिश्तों में नियंत्रण की भावना को त्यागकर प्रेम, समझदारी और सहानुभूति के साथ व्यवहार करना होगा । इससे आप लंबे समय तक स्थायी और सार्थक संबंध बना पाएंगे ।
कैरियर और आर्थिक स्थिति : - नेतृत्व और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे । यह इस वर्ष मूलांक 1 वाले लोग अपने कैरियर और कार्यक्षेत्र में लीडर बने रहेंगे । इस वर्ष आपकी महत्वाकांक्षा, आत्म-प्रेरणा और स्वतंत्रता आपको आगे बढ़ाएगी, जहाँ जिम्मेदारी और अधिकार की आवश्यकता होती है । आपके नए विचार और आगे सोचने की क्षमता महत्वपूर्ण अवसर और ध्यान आकर्षित करेंगे । मेहनत और धैर्य से आप प्रोफेशनल चुनौतियां को पार कर पाएंगे और अपने क्षेत्र में पहचान बना सकेंगे । वित्तीय मामलों में आप स्थिरता, संपन्नता और दीर्घकालिक विकास के लिए प्रेरित रहेंगे । आप सोच-समझकर जोखिम लेने और सही निवेश करने में सक्षम हैं । अत्यधिक आत्म-विश्वास या अधिक खर्च आपके वित्तीय योजनाओं को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें ।
इस वर्ष आपका कैरियर नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है । आपकी नेतृत्व क्षमता को पहचान मिलेगी । अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं । नेटवर्किंग और प्रभावशाली लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए विशेष रूप से अनुकूल है । यदि आप अपने पेशे में कौशल बढ़ाने या विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, तो यह आपके प्रोफेशनल प्रोफाइल को और मजबूत करेगा । व्यवसाय चला रहे हैं तो नए योजनाएं शुरू करने और विस्तार करने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे । प्रतिस्पर्धियों से आगे रहने के लिए नवीनता और फोकस बनाए रखें । यदि किसी सहकर्मी या कर्मचारी से गलती होती है तो संयम और समझदारी से काम लें ।
वित्तीय रूप से वर्ष स्थिरता और वृद्धि लेकर आएगा । अगर आप बजट और बचत में अनुशासित रहेंगे तो लंबी समय तक योजना बनाएं और उच्च ब्याज वाले कर्ज का निपटान पहले करें । जरूरत पड़े तो विशेषज्ञ की सलाह लें । आय स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें । अहंकार या अति आत्मविश्वास के कारण जोखिमपूर्ण फैसले लेने से बचें ।
शिक्षा :- अंक ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष मूलांक 1 वाले विद्यार्थियों और सीखने वालों के लिए प्रेरणा, आत्म-विश्वास और सफलता की मजबूत संभावनाएँ देखने को मिलेंगी । इस वर्ष विदेश में पढ़ाई या नए अवसर खोज रहे छात्रों को लगातार मेहनत करने पर अनुकूल मौके मिल सकते हैं । साथ ही प्रबंधन, उद्यमिता, राजनीति या मीडिया से जुड़े छात्रों के लिए भी अच्छे अवसर सामने आएंगे ।
आपकी एकाग्रता और मानसिक शक्ति पहले से अधिक मजबूत रहेगी, जिससे आप शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों को पार कर पाएंगे । विनम्र रहें, यह आपको केद्रित और जमीन पर बनाए रखेगा । मार्गदर्शन और शिक्षकों की सलाह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, केवल अपने तरीके पर जोर न दें, सलाह को अपनाएँ । अपनी महत्वकांक्षा को सही दिशा में लगाएँ और अपनी स्वतंत्रता को अनुशासन के साथ संतुलित रखें, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते है ।
स्वास्थ्य :- सामान्यतः अच्छा, लेकिन थकान हो सकती है ।
शुभ और अशुभ संकेत :-
शुभ रंग :- चमकदार लाल अशुभ रंग :- काला और ग्रे
शुभ दिन :- रविवार अशुभ दिन :- शनिवार
शुभ दिशा :- पूर्व अशुभ दिशा :- दक्षिण-पश्चिम
शुभ अंक :- 1 अशुभ अंक :- 6 और 8
उपाय :-
• नियमित रूप से सुबह सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करें, जल से अर्घ्य दें ।
• प्रतिदिन घर के पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएँ ।
• अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखें ताकि जीवन में संतुलन बना रहे ।




